दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप, पति समेत 6 पर मुकदमा
देवरिया, जून 15 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। छानबीन के बाद पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस को दी गई तहरीर में निधि यादव पत्नी संदीप यादव ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज और सोने की मांग को लेकर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, छह पर मुकदमा उसका मायका गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बोड़िया अनंत गांव में है। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ दुर्व्यवहार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.