बस्ती, मार्च 15 -- सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के कवलपुर गांव निवासिनी अपसाना ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। अफसाना ने शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2023 में गांव के ही अब्दुल कलाम से प्रेम विवाह कर लिया था। जिसमें निकाह के कुछ दिन के बाद ही दहेज के लिए ताना देने लगे। जिसमें अतिरिक्त दहेज व बाइक की मांग करने लगे। दहेज नहीं मिलने पर मुझे बीते दस मार्च को मारपीट कर भगा दिया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर थानाक्षेत्र के कवलपुर निवासी उसके पति अब्दुल कलाम, ससुर इम्तियाज अली व सास महेदुन्निशा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.