शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव भूरखेड़ा निवासी प्रांजुल देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और बिना तलाक दूसरी शादी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। प्रांजुल ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2021 को विशाल शर्मा निवासी भूरखेड़ा के साथ हुई थी। कुछ समय बाद पति, ससुराल पक्ष और रिश्तेदारों ने कार व पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि 16 व 18 अप्रैल को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। बाद में जानकारी मिली कि पति ने बिना तलाक दूसरी शादी कर ली। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व धोखाधड़ी के आरोप में सात पर मुकदमा पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.