दहेज उत्पीड़न व दूसरी शादी छिपाने का आरोप, छह पर रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, अगस्त 2 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी विवाहिता ने रविवार को पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महोलिया शिवपार निवासी फूलजहां ने तहरीर में बताया कि 26 नवंबर 2025 को उसका निकाह पिहानी निवासी मोहम्मद मोबिन से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद पति, ससुर और सास अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया । पीड़िता का आरोप है कि बाद में पति उसे दिल्ली ले गया, जहां अलग कमरे में रखा। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर पता चला कि पति पहले से विवाहित है और अपनी पहली पत्नी तथा बेटी के साथ रह रहा है। आरोप है कि यह तथ्य निकाह से पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.