मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- ठाकुरद्वारा क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न,अश्लील हरकतों और तीन तलाक के गंभीर मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 3 मार्च 2024 को शमशाद हुसैन निवासी ग्राम पत्थर खेड़ा गावड़ी/शिवनगर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज से असंतुष्ट थे और उसे लगातार ताने दिए जाते थे। कुछ समय बाद पति शमशाद हुसैन, सास जाफरी उर्फ मुन्नी, ससुर मोहम्मद उमर समेत अन्य परिजनों ने मिलकर उससे 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि उसने कोतवाली पुलिस को शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.