दहेज उत्पीड़न व जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, मई 28 -- क्षेत्र के गांव सांखनी निवासी एक महिला ने अपने पति, सास, जेठ और जेठानी पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी और विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि एक बार उसके पति व सास ने फंदा लगाकर उसकी हत्या का प्रयास किया, जबकि जेठ और जेठानी ने उसका सहयोग किया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.