उरई, दिसम्बर 29 -- उरई। दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगाते हुए एक पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पटेल नगर के लल्लू उर्फ श्यामसुन्दर मिश्रा पुत्र परमलाल मिश्रा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पुत्री वंदना की शादी 15 जून 2020 को विकास तिवारी निवासी मुस्करा महोबा के साथ की थी। विदाई के बाद से ससुराल पक्ष दहेज से असंतुष्ट रहने लगा। कहा वंदना का पति विकास तिवारी, सास शीला और ससुर रामखिलावन आए दिन मारपीट करते और कार खरीदने के लिए 5 लाख मांगते। धनतेरस 2025 को फिर से मारपीट की। प्रार्थना पत्र के अनुसार 3 दिसंबर 2025 को पति और सास ने मिलकर फुकनी से मारपीट की। बाल पकड़ पटक दिया जबकि ससुर ने गाली-गलौज की और तीनों ने मिलकर जान से मारने की धमकी दी। भयवश पीड़ित...