दहेज उत्पीड़न व गर्भपात कराने के प्रयास का आरोप, आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, जून 19 -- क्षेत्र के गांव गुरावली निवासी एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर सहित आठ लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न तथा गर्भपात कराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने शिकायत दी है कि उसकी शादी इसी वर्ष फरवरी माह में कल्यानपुर गांव निवासी आकाश के साथ हुई थी। विवाह में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार नकदी, घरेलू सामान सहित अन्य उपहार दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा और मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। महिला का आरोप है कि तबीयत खराब होने पर दवाई खिलाकर जबरन गर्भपात कर दिया। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज सूचना मिलने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों के साथ भी बदसलूकी की गई। थाना अध्यक्ष रित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.