वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। कैंट पुलिस ने पति समेत 13 ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी में केस दर्ज किया है। हरहुआ निवासी इवहार अहमद ने बताया कि 2023 में पुत्री गुलरेस का निकाह मोहम्मद जावेद से हुआ था। शादी में हैसियत के अनुसार नगदी और बाइक दी गई थी, लेकिन विवाह के बाद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था। लगातार अतिरिक्त मांग करने लगा। मार्च 2026 में आरोपियों ने बुलेट बेचकर चार पहिया वाहन दिलाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जान से मारने और बच्चे को अपने पास रखने की धमकी दी गई। 21 मार्च 2026 को जब वह अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचे तो सभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.