दहेज उत्पीड़न में शौहर समेत पांच पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 7 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। शादी के कुछ ही समय बाद दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और सीढ़ी से धक्का देकर घर से बाहर निकालने का मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई थी। एसपी के आदेश पर दिलीपपुर पुलिस ने शौहर, सास, ससुर, ननद और बुआ समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे सुजात उड़ैयाडीह निवासी हीना बानो पुत्री मो. मुस्तफा का निकाह नौ फरवरी को कोतवाली नगर क्षेत्र के पूरे पितई करनपुर निवासी मो. इमरान के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के महज तीन दिन बाद से ही पति मो. इमरान, सास शकीला, ससुर शौकत अली, ननद रोजी और बुआ राबिया दहेज कम मिलने की बात कहकर ताने देने लगे और प्रताड़ित करने लगे। एक माह बाद जब पीड़िता अपने मायके गई और आपबीती बताई, तो परिजनों ने समझा-बुझाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.