बांदा, फरवरी 25 -- बांदा । संवाददाता विवाहिता को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीटमें गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। कालिंजर थाने में सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली नगर के मोहल्ला मर्दननाका निवासी शनि सोनकर पुत्री राजकिशोर ने तहरीर देकर पुलिस से फरियाद की है। बताया कि उसकी चार वर्ष पहले शनि सोनकर पुत्र फूलचंद्र निवासी ग्राम कटरा कालिंजर के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दहेज को लेकर पति शनि, देवर आलोक, फूलचंद्र, सास मोहनिया, ज्योति, माला आदि आए दिन मारपीट व गाली-गलौज करती रही। मायके पक्ष को यह बातें बताई और सभी से आरजू मिन्नत की। 19 फरवरी को ससुरालीजनों ने एकराय होकर मारपीट की। इसके बाद कमरे में बंद कर दिया। जब शाम को दरवाजा खोला तो कमरे से निकलकर कालिंजर थाने में तहरीर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.