दहेज उत्पीड़न में विवाहिता की मौत, पति समेत दो गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति समेत दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र निवासी छत्रपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी सलोनी का विवाह हुसैनपुरा, हनुमतधाम के पास निवासी शिवम राठौर से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में प्लाट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सलोनी को ताने दिए जाते थे और खाने-पीने, कपड़े व दवाइयों के लिए भी परेशान किया जाता था। परिजनों का आरोप है कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया गया। इसी से परेशान होकर 18 अगस्त को सलोनी ने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने मामले में पति शिवम समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.