फिरोजाबाद, मई 10 -- थाना रामगढ़ निवासी एक युवती को शादी के बाद ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। दो लाख कैश एवं कार की मांग को लेकर ससुरालीजन तीन साल तक उत्पीड़न करते रहे। मामले में विवाहिता ने पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना रामगढ़ के जगजीवन नगर निवासी प्रिया की शादी 21 नवंबर 2021 को सूरजबाबू पुत्र मोहन सिंह निवासी सिंगारपुर थाना किरावली जिला आगरा के साथ हुई थी। प्रिया के अनुसार माता पिता ने चार लाख रुपये कैश सहित करीब नौ लाख रुपये शादी में खर्च किए थे, लेकिन इस दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए। प्रिया ने सभी ससुरालीजनों का ध्यान रखने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल में पति सूरज बाबू, ससुर मोहन सिंह, सास मोतिनी, देवर नीरज एवं ननद दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। चार पहिया कार एवं दो लाख रुपये की मांग कर...