दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात लोगों पर मुकदमा
बदायूं, मई 14 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने के मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर से जुड़ा है। यहां रहने वाली रीता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले कुँवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरहरपुर निवासी भुवनेश कुमार पुत्र श्यामपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति भुवनेश कुमार, ससुर श्यामपाल, सास, जेठ महेंद्र व जगदीश व ननद दहेज में बाइक और दो लाख रुपये नगद की मांग करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.