दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात लोगों पर केस
रिषिकेष, जुलाई 29 -- एक महिला ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह बिजनौर स्थित नगीना की निवासी है। हाल में वह डोईवाला स्थित केशवपुरी बस्ती में रह रही है। आरोप है कि पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। डोईवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक नामजद तहरीर पर आरोपी पति सानिब, ससुर मोहम्मद नासिर, सास हसरथ, देवर शाकिब, ननद नौसीन, शहिदा, जेठ सलीम सभी निवासी नगीना, बिजनौर के खिलाफ देहज अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.