बस्ती, मार्च 14 -- बस्ती। दुबौलिया ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि कलवारी थानाक्षेत्र के रहने वाले उसके पति शरदचंद्र पांडेय सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। 2017 में उनका गौना आया, कुछ दिन जब ठीक रहा। उनके जुड़वा बच्चे पैदा हुए। इसमें एक बेटा दिव्यांग है। आरोप है कि पति व अन्य ससुराली शादी में कम दहेज लाने की बात को लेकर ताना मारते हैं। मां की जमीन में मिले नेवासा को दहेज के रूप में मांग रहे हैं। साथ ही दस लाख रुपया और मकान बनवाने के लिए मांग रहे हैं। डिमांड पूरी नहीं होने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी पति के अलावा ससुर, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...