नोएडा, जनवरी 24 -- रबूपुरा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद खेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने करीब एक साल पहले ही अपनी बेटी की शादी की थी। ग्रामीण लकेश के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी रीना की शादी करीब एक साल पहले बुलंदशहर के ऊंचा गांव निवासी आलोक तोमर के साथ की थी। शादी में उन्होंने क्षमता अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन बेटी का ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। समय के साथ उत्पीड़न बढ़ता गया और रीना के साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। पीड़ित पिता के मुताबिक कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने उनकी बेटी के साथ बेरहमी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.