बरेली, मार्च 1 -- फतेहगंज पश्चिमी। पांच लाख की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने के बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव फरीदापुर रामचरन निवासी जावित्री की शादी चार साल पहले थाना शाही के गांव कनूनगला निवासी रिंकू के साथ हुई थी। दहेज से सुसराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वे पांच लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर पति रिंकू, ससुर श्याम लाल, सास नन्ही, जेठ हीरा लाल, जेठानी सीमा, ननद रामकली, देवर सोनू, दीपक, दुर्वेश ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.