रुडकी, मई 18 -- भगवानपुर। काउंसलिंग के बाद विवाहित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सास, ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने मायके वालों के साथ मिलकर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व राहुल निवासी जखीनिया खालिलाब, थाना संतकबीर नगर उत्तर प्रदेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...