दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 23 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी रूमाना खातून ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी छह मई 2023 को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां निवासी नदीम खां से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति के अलावा सास शबनम व नंद मैनाज अतिरिक्त दहेज के रूप में कार और 10 लाख रूपये की मांग करने लगे। मना करने पर मारपीट करते हुए दूसरी शादी करने की धमकी दी जाने लगी। मई 2025 को उसे दूसरे घर में ले जाकर रख दिया और पति की दूसरी शादी तय कर दी। जानकारी होने पर उसने विरोध करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। 10 जून 2026 को उसके पति ने मारपीट करते हुए उसको घर पर अकेला छोड़कर चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.