दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर, जून 4 -- सितारगंज। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुनिस ने आरोपी पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया है। देवनगर निवासी सोनिया सिकदार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका विवाह 2024 को दिनेशपुर निवासी विक्रम सिकदार से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से पति, ससुर गोलक सिकदार और सास पूवर्ती सिकदार दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे और उससे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों पर केस दर्ज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.