भदोही, अप्रैल 20 -- भदोही। औराई के मटकीपुर गांव निवासी ज्योति दुबे ने थाने में तहरीर दिया। पति समेत ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता ने कहा कि उनका मायका सेउर गांव में है। चार साल पहले मटकीपुर गांव निवासी उमेश दुबे के साथ उनकी शादी हुई थी। दहेज की मांग को लेकर 17 अप्रैल शाम छह बजे पति, सास और जेठानी ने मारपीट किया। आरोपियों की ओर से पहले भी मारपीट करने के साथ ही प्रताड़ित करने का काम किया जाता था। पुलिस ने पति उमेश दुबे, सास उर्मिला देवी, जेठानी नेहा दुबे जेठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...