दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ ससुरालियों पर मुकदमा
गोरखपुर, जुलाई 24 -- भर्रोह। गोला कस्बे की रहने वाली खुशबू बानो की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। खुशबू बानो ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल 2025 को उसका निकाह सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना क्षेत्र के नरकटहा निवासी मुहम्मद दानिश से हुआ था। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद पहली ही रात पति, ससुर, सास, देवर और दोनों ननदों सहित अन्य परिजनों ने दहेज में एक आर्टिका कार और पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि लगातार प्रताड़ित किए जाने के बाद 4 सितंबर को उसके भाई को बुलाकर उसे जबरन मायके भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने पति समेत आठ आरोपितों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम और मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.