बांदा, अप्रैल 19 -- बांदा। नगर कोतवाली के बाबा तालाब मोहल्ला निवासी गीता पुत्री रामऔतार ने ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगा आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि दहेज के लिए उसे साढ़े तीन वर्ष के बच्चे के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट कर निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पीड़िता का कहना है उसकी शादी 21 मई 2021 को मध्य प्रदेश में पन्ना जिला के ग्राम रमजीपुर थाना धर्मपुर में हुई थी। पिता ने खूब दान-दहेज दिया। फिर भी ससुराल वाले दो लाख रुपये व बाइक की मांग करते रहे। मना करने पर दूसरी शादी करने व काटकर शव गायब करने की धमकी देते रहे। पिता ने कई बार समझौते का प्रयास कराया, पर बात नहीं बनी। 22 मार्च को सब जेवर व सामान छीन लिया और मारपीटकर उसे बच्चे के साथ बाहर निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.