काशीपुर, अप्रैल 23 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया ह। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी ताहिरा जमाल पुत्री मो. इलियास ने कहा कि शादी के बाद से ही पति पति शोएब, ससुर मो.सोहेल, सास कमर जहां, देवर कैफ, ननद इकरा,शमा, नंदोई आरिफ उससे दहेज की मांग कर मारपीट करने लगे। वहीं जान से मारने की धमकी भी देते है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.