दहेज उत्पीड़न में पति संग ससुरालियों पर केस दर्ज
काशीपुर, मई 9 -- काशीपुर। विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आईटीआई कोतवाली में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आईटीआई क्षेत्र के दभौरा टांडा निवासी प्रीति सागर ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह दिसंबर 2020 को रविभान सिंह निवासी लक्ष्मी नगर बरेली के साथ हुआ था। आरोप है कि मर्चेंट नेवी में कार्यरत पति रविभान, ससुर बाबूराम, सास गोमती देवी व जेठ-जेठानी व ननद पांच लाख रुपये नकद व कार की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। मारपीट के कारण उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- दहेज न देने पर विवाहिता को पीटकर भगाया, मुकदमा दर्ज सितंबर 2024 को ससुराल वालों ने उसे मायके छोड़ दिया। सदमे के कारण जून 2025 में पीड़िता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.