काशीपुर, सितम्बर 10 -- काशीपुर। दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटोराताल क्षेत्र निवासी वैशाली ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने पति पंकज, सास चंपा देवी, ननद और एक अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। साथ ही उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...