रुडकी, जुलाई 31 -- रुड़की। ढंडेरा निवासी महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को संगीता निवासी शिकारपुर, मंगलौर हाल ढंडेरा, रुड़की ने गुरुवार को पुलिस को बताया कि उसकी शादी 18 मार्च 2024 को सचिन निवासी शिकारपुर, मंगलौर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...