दहेज उत्पीड़न में पति, सास और ननद पर केस
गोरखपुर, मई 25 -- गोला, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विवाहिता ने पति, सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़हलगंज क्षेत्र की रहने वाली सोनम यादव ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष दो लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भावस्था के दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे गर्भपात हो गया। पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.