सोनभद्र, मार्च 22 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति, सास, ससुर सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही पीड़िता की तहरीर पर की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निमियाडीह की विशेष समुदाय की महिला ने अपने ससुराल वालों के विरुद्ध घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न को लेकर तहरीर दी थी। बताया कि निमियाडीह गांव रहने वाली साजिदा बानो ने पति हसरत अली, ससुर बहरे आलम , सास साईदा खातून सहित अन्य लोगों के विरुद्ध घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न मारपीट के मामले में दुद्धी थाने पर लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में डीपी एक्ट सहित अन्य मामलों में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं आगे की कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.