जौनपुर, मार्च 12 -- महराजगंज (जौनपुर)। दहेज उत्पीड़न के आरोप में बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सुल्तानपुर जिले के चांदा गलहिता गांव निवासी सुलोचना बिंद पुत्री राजपति बिंद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि महराजगंज थाना क्षेत्र के बासुपुर गांव निवासी समरजीत बिंद के पुत्र रमाशंकर के साथ मई 2022 में उसका विवाह संपन्न हुआ था। क्षमता के अनुसार पिता ने दहेज और सामान दिया था जिससे ससुराली जन खुश नहीं थे। आये दिन ताना मारते थे कि दहेज कम मिला है। अपने पिता से और दहेज लेकर आओ। विरोध करने पर पिटाई करते थे और घर से निकाल दिए।मामले में पुलिस पति समरजीत, ससुर रमाशंकर, सास बुधना देवी, जेठानी सुरेखा, अजीत, माया देवी सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.