दहेज उत्पीड़न में ननदोई समेत सात पर रिपोर्ट
बांदा, जुलाई 22 -- बांदा। बिसंडा थाने के कोर्रही निवासी साजदा खातून पुत्री अंसार ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए ननदोई समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया निकाह आठ वर्ष पूर्व पन्ना के श्रीराम कालोनी निवासी अब्दुल नईम के साथ हुई थी। पिता ने खूब दानदहेज दिया। इसके बावजूद ससुराली जन बुलट मोटरसाइकिल व पांच लाख रुपये मायके लाने का दबाव बनाते रहे। शादी के बाद दूसरी बार जब गई तो उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। भूखा रखते हुए मारपीट की गई। बीमार होने पर वह मायके चली गई। अप्रैल में पति, सास, ननद व ननदोई उसे बेरहमी से पीटा और सारे जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। महिला थाने की पुलिस कार्रवाई के बजाए ससुराल जाने का दबाव बनाती रही। ससुराल वाले उसकी हत्या करना चाहते हैं। पुलिस ने पति अब्दुल नईम, सास जुलेखा, देवर अब्दुल अलीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.