मुरादाबाद, मार्च 8 -- कस्बा निवासी एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा है। महिला के अनुसार उसकी शादी अप्रैल 2019 को कुंदरकी निवासी अख्तर अली पुत्र पुत्तन अली के साथ हुई थी। महिला के पिता का पहले ही निधन हो चुका था, ऐसे में उसके भाई और मां ने रिश्तेदारों की मदद से शादी में आवश्यक सामान और जेवर दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद ही पति व ससुराल पक्ष ने उसके जेवर अपने कब्जे में ले लिए और दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़िता के अनुसार उसका भाई कर्ज लेकर एक लाख रुपये दे चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि आए दिन मारपीट कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.