बिजनौर, जून 25 -- तीन दिन पूर्व चांदपुर में दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। चांदपुर में 23 जून 2026 को मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज में आरोप लगाया था कि उनकी विवाहित पुत्री को उसके पति टिंकू उर्फ टीकाराम, सास चमेली देवी और देवर सोनू कम दहेज लाने की बात को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि मारपीट और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मोहल्ला काजीजादगान निवासी वांछित आरोपी टिंकू उर्फ टीकाराम पुत्र मदन सिंह सास चमेली देवी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...