बांदा, अप्रैल 28 -- अतर्रा। दहेज उत्पीड़न को लेकर पीड़िता ने पति समेत ससुरालीजनों पर केस दर्ज कराया है। अतर्रा थाना क्षेत्र के रामविहार का पुरवा बिसंडा रोड निवासी सपना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 20 मई 2019 को हिंदू रीति-रिवाज से अवधेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति अवधेश, ससुर राजकुमार, सास सियावती और देवर अमित दहेज को लेकर प्रताड़ित करते रहे। अतिरिक्त एक लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग की जाती रही। 23 मार्च की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की, उसका जेवर छीनकर उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- दहेज में बाइक न मिलने पर युवती को दिया तलाक सपना अपने दो बच्चों के साथ मायके रहने को मजबूर है। थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.