संभल, मई 15 -- क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक संभल से शिकायत की है। मामले में थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना बनियाठेर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 10 मई 2024 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। विवाह में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार अपाचे मोटरसाइकिल, करीब दो लाख रुपये नकद तथा घरेलू सामान और उपहार दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और कम दहेज लाने के ताने देते थे।पीड़िता का कहना है कि पति साहुल पुत्र सुनील, ससुर सुनील, सास मीना, देवर रौनक, ननद सिमरन और एक अन्य महिला बबली निवासी रामलीला मैदान, कुंदरकी उस पर अतिरिक्त दह...