दहेज उत्पीड़न को लेकर छह ससुरालियों पर केस
बस्ती, जून 30 -- बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने तहरीर देकर बताया है कि शादी के बाद ससुराल में दहेज की मांग को लेकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ससुर कमरुद्दीन, सास हुमायरा, ननद रेशमा खान, सायबा खातून के अलावा मोहम्मद कैफ और मोहम्मद सैफ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.