दहेज उत्पीड़न के में पति समेत सात पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जुलाई 2 -- केराकत। देवकली गांव की डाली प्रजापति की शिकायत पर पति समेत सात ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डाली की शादी वर्ष 2015 में आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के कटघर लालगंज निवासी इन्द्रराज से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता है। 24 मई को दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और उसके जेवर व अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.