रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिवानी निवासी नरपत नगर ने बताया कि 16 अप्रैल 2022 को उसका विवाह आदर्श कॉलोनी निवासी विजय कुमार से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही 15 लाख रुपये और थार कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया। कई बार मारपीट कर 1 अप्रैल 2025 को घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.