हाथरस, मई 28 -- हाथरस। दहेज उत्पीड़न के मामले में पांच साल से फरार वारंटी को बुधवार को कोतवाली सासनी पुलिस ने खुर्जा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज था। आरोपी की मां ने अपने बेटे को मृत दर्शाते हुए न्यायालय में वाद दर्ज कराया था। थाना सासनी प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि 30 जुलाई 2021 को महिला थाना में महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि पति,सास,ससुर आदि लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी तथा तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। आरोपी सोनू खां पांच वर्ष से फरार चल रहा था और वह न्यायालय में नियत दिनांक पर कभी उपस्थित नहीं हुआ। न्यायायालय द्वारा आरोपी के एनबीडब्लू वारंट जारी किये गये थे। आरोपी की मां रसीदन पत्नी बहादुर खां द्वारा अपने पुत्र को मृतक दिखाते हुए न्यायालय में वाद दायर किया था तथा आईजीआरएस के म...