दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित चार पर केस
जौनपुर, जून 27 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव निवासी एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, उसे सूरत ले जाकर लावारिस छोड़ने और मारपीट कर पेट में पल रहे शिशु का गर्भपात करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, सास, जेठ और जेठानी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चतुर्भुजपुर गांव निवासी बबिता की शादी छह वर्ष पूर्व वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र निवासी दिनेश पटेल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर बबिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। यह भी पढ़ें- विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला, चार पर केस इस बीच आरोपियों ने जमीन खरीदने के बहाने पीड़िता की बहन से एक लाख रुपये भी ऐंठ लिए, फिर भी उनका लालच कम नहीं हुआ। सभ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.