बलरामपुर, अप्रैल 11 -- ललिया। थाने की पुलिस ने शनिवार को दहेज उत्पीड़न मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। एसपी विकास कुमार के निर्देशन और एएसपी विशाल पांडेय व सीओ डीके श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम रसई पुरवा निवासी अमृत लाल व उनकी पत्नी आरती देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज किया गया था। लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित न होने पर न्यायाधीश ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वारंटियों की गिरफ्तारी में दरोगा घनश्याम यादव, धर्मवीर सिंह व महिला हेड कांस्टेबिल नम्रिता चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.