दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में ससुरालियों के खिलाफ केस
रुडकी, अगस्त 26 -- मंगलौर, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके साथ ही मामलों की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला पठानपुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 20 मई 2022 को सरवट फाटक थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर निवासी आबिद के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज को लेकर उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि दो मई 2024 को बेटी के जन्म के बाद पांच लाख रुपये नगद और बाइक की मांग की। मायके वालों ने एक लाख रुपये दिए, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.