पीलीभीत, अप्रैल 27 -- बरखेड़ा। जादौपुर पट्टी निवासी बच्चू लाल ने पुलिस को बताया कि पुत्री नीलम वर्मा की शादी 20 जून 2017 को हरदोई में शाहाबाद के मोहल्ला चौक निवासी विशाल सिंह लोधी के साथ की थी। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वाले बेटी का उत्पीड़न करने लगे। कई बार शिकायत करने के बाद उनके बर्ताव में कुछ सुधार नहीं हुआ। इस दौरान नीलम ने पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि ससुराल वाले तलाक की धमकी देने लगे। इससके बाद दामाद के विशाल के खाते में पचास हजार रुपये भेज दिए। आरोप है कि विशाल के परिजनों ने नीलम से सादा स्टांप पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। अन्य तरह के कई आरोप लगा कर बेटी को परेशान किए जाने के बाद पिछले दिनों 19 मार्च को बेटी को घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति विशाल, सास, विमलेश, विकास, रंजन, निशा सिंह, शिवम पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.