इटावा औरैया, मई 2 -- जसवंतनगर। निलोई गांव की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता संध्या पुत्री देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 3 मई 2024 को आशीष निवासी खड़ेपुरा थाना किशनी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति आशीष, ससुर हाकिम सिंह, देवर रूड्ड उर्फ गोलू, देवर नवीन कुमार व मौसिया सास मालती देवी ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। यह भी पढ़ें- दहेज न मिलने पर नवविवाहिता को घर से निकाला, पांच पर केस आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और कई बार उसके मायके पहुंचकर दबाव बनाया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामले में पां...