हल्द्वानी, नवम्बर 30 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी की रहने वाली एक महिला ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लाइन नंबर 4, आजाद नगर वनभूलपुरा निवासी बसीरत ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी जुनैद खान निवासी किच्छा, ऊधमसिंह नगर के साथ हुआ था। आरोप है कि लंबे समय से पति और सुसराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। गर्भावस्था के दौरान पति पर कीटनाशक पिलाने का भी आरोप लगाया है। एसओ वनभूलपुरा सुशील जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति जुनैद, सुसर नयाब खान, सास रफतजहां, नंद सुमायला, नंदोई आदिल, इरम, रूमान पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.