उन्नाव, मार्च 16 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के बम्हना गांव की एक विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रिचा मिश्रा पुत्री राकेश ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 14 फरवरी 2015 को अभिषेक कुमार पुत्र लखनलाल निवासी ग्राम बम्हना, हाल निवासी शक्तिनगर कॉलोनी शुक्लागंज के साथ हुआ था। विवाह के बाद एक पुत्री का जन्म हुआ, जिसकी उम्र वर्तमान में नौ वर्ष है। आरोप है कि शादी के लगभग एक वर्ष बाद से ही पति अभिषेक, ससुर लखनलाल, सास बुद्धिमती और ननद अर्चना दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता के अनुसार 31 मई 2025 को मारपीट के बा...