जौनपुर, मार्च 13 -- महराजगंज। दहेज उत्पीड़न के आरोप में बुधवार को पुलिस ने पति, ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सुल्तानपुर जिले के चांदा गलहिता गांव निवासी सुलोचना बिंद पुत्री राजपति बिंद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि महराजगंज थाना क्षेत्र के बासुपुर गांव निवासी समरजीत बिंद के पुत्र रमाशंकर के साथ मई 2022 में विवाह संपन्न हुआ था। क्षमता के अनुसार पिता ने दहेज और सामान दिया गया था। आरोप है कि दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। आये दिन ताना मारते थे। विरोध करने पर पिटाई कर दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समरजीत, ससुर रमाशंकर, सास बुधना देवी, जेठानी सुरेखा, अजीत, माया देवी, सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ तरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.