प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। एक विवाहिता ने पति पर दूसरी महिला से संबंध के चलते मारपीट करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने पति सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है। अंतू थाना क्षेत्र के संग्रामपुर किला गांव निवासी लक्ष्मी गौड़ की शादी अप्रैल 2019 में राहुल गौड़ के साथ हुई थी। उसे दो बेटे और एक बेटी है। लक्ष्मी ने आरोप लगाया है कि उसके पति राहुल का गांव की एक महिला से कुछ वर्ष से संबंध है। इसके कारण वह उसे मारते पीटते हैं। इस दौरान पति के साथ ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसके कमरे में रखा बक्सा तोड़कर जेवर और पांच हजार रुपये चुरा लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति राहुल गौड़, सास मंजूदेवी, ननद आरती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...