दहेज उत्पीड़न के आरोपों से दो परिवारों में बढ़ा विवाद
सहारनपुर, जून 2 -- नागल। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की दो महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। रसूलपुर खेड़ी निवासी पारुल ने तहरीर में बताया कि उसके पति, देवर और सास अक्सर विवाद करते हैं। आरोप है कि मामूली बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। पारुल का कहना है कि हाल ही में उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। दूसरे मामले में भलस्वा ईसापुर निवासी स्वाति ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करता है। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता है। स्वाति का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.